Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• अचानक झटका लगने से नीचे गिरा बच्चा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

घोरावल(सोनभद्र)। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 6 वर्षीय सूर्य प्रताप की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जुताई के दौरान रोटावेटर पर तीन बच्चे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक झटका लगने से सूर्य प्रताप नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घोरावल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पनौली ग्राम पंचायत के चोरट गांव की बताई जा रही है।





Top