Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के नेतृत्व में निकली यात्रा कचहरी तिराहा से शुरू होकर स्वर्ण जयंती चौक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन पर स्वर्ण जयंती चौक पर अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सीडीओ जागृति अवस्थी ने तिरंगे को देश के गौरव, सम्मान, एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए लोगों से 9 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।





Top