Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• हादसे के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस ने क्रेन से हटवाए वाहन

पिपरी(सोनभद्र)। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित जंगल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक श्याम (60 वर्ष) निवासी रॉबर्ट्सगंज की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

• दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद डीजल टैंकर सड़क पर आड़ा हो जाने से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारी और राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल कराने का कार्य शुरू किया। साथ ही डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।





Top