Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अजीरेश्वर धाम में हरिकीर्तन, महाप्रसाद व मेले में श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

बीजपुर(सोनभद्र)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अजीरेश्वर धाम, रिहंदेश्वर महादेव मंदिर, बेड़ियां हनुमान मंदिर व दूदहिया माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने जलाभिषेक कर फल, फूल, दुग्ध, बेलपत्र, धतूरा व भांग अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।


Blog single photo


• भजनों की गूंज के बीच हुआ महाप्रसाद वितरण, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

अजीरेश्वर धाम परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री, फल, फूल और मिष्ठान की खरीदारी की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पूरे दिन महाप्रसाद का वितरण किया गया। सांस्कृतिक समिति जय मां दूदहिया के कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन की व्यवस्थाओं में मंदिर समिति, नवयुवक मंगल दल सेवकाड़ाड़ और संकल्प फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय तैनात रहे।

Blog single photo

.




Top