Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• जल उपलब्धता व व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रविवार को रिहन्द डैम का स्थलीय निरीक्षण कर जल उपलब्धता, संचालन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डैम में उपलब्ध जल, उसके रखरखाव और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि डैम की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और जल प्रबंधन को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।


• सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने डैम परिसर की मूलभूत सुविधाओं के समुचित रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी, रेहन्द डैम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





Top