Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा, सामाजिक योगदान को किया याद

विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय सन क्लब सोसायटी के संरक्षक एवं पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर क्लब अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह (किंशू सिंह) की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्लब के पूर्व संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि क्लब की स्थापना के समय से ही जयप्रकाश चतुर्वेदी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया और समाज सेवा तथा सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन से ही क्लब ने सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अपनी अलग पहचान बनाई।

• सामाजिक कार्यों में योगदान को बताया अपूरणीय क्षति

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व एमएलसी का निधन समाज और क्लब परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने युवाओं को हमेशा सकारात्मक दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी, जिसका परिणाम है कि क्लब आज विशाल सूर्य मंदिर और छठ महापर्व जैसे आयोजनों के माध्यम से जिले में अपनी पहचान बनाए हुए है। शोकसभा में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रविंद्र जायसवाल, उदय जायसवाल, सुमन कुमार गुप्ता, अमित केसरी, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, आनंद जायसवाल, जीद्दन लाल, राकेश कुमार केसरी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।





Top