Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियां

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग स्थित जरहा गांव के अजीरेश्वर महादेव धाम में सावन माह के दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर रविवार शाम श्री अजीरेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता राजेंद्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान हरिकीर्तन, श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, प्रसाद एवं महाप्रसाद वितरण, मेला व्यवस्था और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

• सावन भर सेवाभाव से जिम्मेदारी निभाएंगे कार्यकर्ता

बैठक में रामप्रकाश पांडेय, अमरेश तिवारी, श्यामनारायण सिंह, तेजबलि सिंह, राजकुमार सिंह, कमलकेश सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश केशरी, प्रदीप कुमार सिंह, अतुल शर्मा, संकल्प फ्रेंड क्लब बखरिहवा, नव युवक मंगल दल सेवकाडार सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से सावन के प्रत्येक सोमवार को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।


Blog single photo

.




Top