Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• समय रहते अस्पताल पहुंचने से सीएचसी दुद्धी में चल रहा उपचार

दुद्धी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के झारोकला गांव में गुरुवार सुबह धान की बोरी हटाने के दौरान करैत सांप के डसने से सात वर्षीय गोलू पुत्र मुकेश घायल हो गया। परिजनों के अनुसार घर में धान की बोरियां एक कमरे से दूसरे कमरे में रखी जा रही थीं। इसी दौरान गोलू बोरी हटने के बाद बची ईंटों को दूसरी जगह रख रहा था, तभी ईंटों के नीचे छिपे करैत सांप ने उसके बाएं हाथ में डंस लिया। सर्पदंश के बाद दर्द से चीख उठे बालक को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।

• चिकित्सकों ने बताया, समय पर इलाज मिलने से हालत नियंत्रण में

चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू किया और बताया कि समय रहते अस्पताल पहुंच जाने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है तथा निगरानी में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि सांप को पहले ईंटों के पास ढक दिया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाने की जल्दबाजी में कुछ देर बाद वह वहां से निकलकर भाग गया। घटना के बाद परिवार सहित आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।





Top