Breaking News
सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• सिर पर वार कर किया गंभीर घायल, वाराणसी के अस्पताल में चल रहा उपचार

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के परसौना निवासी ओमप्रकाश यादव (48) पुत्र बचऊ यादव पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे उस समय हमला कर दिया गया, जब वह गांव के पास स्थित पाही पर बने कच्चे मकान के दरवाजे पर सो रहे थे। अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेट्रो हॉस्पिटल, वाराणसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर हमलावर की तलाश में जुटी है।





Top