Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• बाल झड़ने के उपचार के लिए अब मंडलीय अस्पताल में मिलेगी आधुनिक सुविधा

मिर्जापुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडलीय अस्पताल ने चिकित्सा सेवाओं में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा (पीआरपी) थेरेपी की सफल शुरुआत की गई है। इस आधुनिक उपचार पद्धति की शुरुआत त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणय सत्यराज पटेल द्वारा सफलतापूर्वक की गई, जिससे बाल झड़ने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

• महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भरता होगी कम

पीआरपी थेरेपी शुरू होने से अब मरीजों को उपचार के लिए वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ या दिल्ली के महंगे निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा अपेक्षाकृत कम खर्च में आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।





Top