Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सार्वजनिक विनष्टीकरण कर पुलिस ने कानून तोड़ने वालों को दिया सख्त संदेश

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए करीब 200 लाउडस्पीकर और 50 से अधिक अवैध साइलेंसरों का सार्वजनिक रूप से विनष्टीकरण किया। स्वर्ण जयंती चौक के पास जेसीबी मशीन की मदद से इन सभी उपकरणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

• ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक रूप से जब्त उपकरणों का विनष्टीकरण करने का उद्देश्य लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।





Top