Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• ताला तोड़कर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, जांच की मांग

विंध्याचल(मीरजापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार निवासी वजीउद्दीन ने अपनी पुश्तैनी दुकान पर अवैध कब्जा, नकदी चोरी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 1982 के सुलहनामे के आधार पर मिली दुकान पर वह वर्षों से कपड़े का कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि 17 जुलाई 2026 की रात खूसनूद आलम, नूर आलम और अर्स आलम ने कथित रूप से दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी निकाल ली और दुकान पर अपना ताला लगा दिया।

• सिविल वाद न्यायालय में विचाराधीन, निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग

पीड़ित का दावा है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि दुकान से संबंधित सिविल वाद न्यायालय में विचाराधीन है तथा अमीन की रिपोर्ट में उनके कब्जे का उल्लेख भी है। वजीउद्दीन ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज कराने और आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस और आरोपित पक्ष का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।





Top