Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• भाकपा और ग्रामीणों ने बीआरसी पर धरना देकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की उठाई मांग

बभनी(सोनभद्र)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला काउंसिल और स्थानीय ग्रामीणों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बभनी पर धरना-प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत बरवा टोला (क) के सालेनाग टोला स्थित ध्वस्त प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करीब तीन वर्ष पूर्व जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक नया भवन नहीं बन सका है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं आंगनबाड़ी सेवाओं से छोटे बच्चों और पात्र लाभार्थियों को भी वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

• समयबद्ध कार्ययोजना की मांग, निर्माण न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने ध्वस्त प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का तत्काल पुनर्निर्माण कराने तथा निर्माण कार्य की समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग की। भाकपा जिला सचिव आरके शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान धनुक पनिका, बसावन गुप्ता, अमरनाथ, द्वारिका चंद्रवंशी, अकबर गोड़, नागेंद्र कुमार, राजाराम, हरिप्रसाद, फूलबसिया, फूलमती, रीतू, सुमनदेवी और मानमती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





Top