Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मेड़ विवाद का बवाल इलाज के दौरान पहुंचा सीएचसी, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अस्पताल तक पहुंच गया। कोतवाली क्षेत्र के भटौलिया गांव में मारपीट में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। आरोप है कि पुलिस के वहां से जाने के कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के करीब 20 लोग अस्पताल परिसर में पहुंच गए और भर्ती घायल पर दोबारा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। इस दौरान अस्पताल के महत्वपूर्ण रजिस्टर फाड़ दिए गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई।

• वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं, पुलिस कर रही जांच

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल परिसर में हंगामा और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर राबर्ट्सगंज पुलिस और सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।





Top