Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सुरक्षा उपकरणों के बिना काम कराने का आरोप, कंपनी ने सभी श्रमिकों को सुरक्षित बताया

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के खम्हरिया स्थित नमामि गंगे परियोजना के इंटेकवेल पर कार्य के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अथाह पानी में बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के श्रमिकों से काम कराया जा रहा था। इसी दौरान लोहे के बॉक्स के सहारे चार श्रमिकों को गहरे पानी में भेजा गया, जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे प्रमोद कुमार प्रजापति, नीरज कुमार (नाबालिग), कृष्ण अवतार और राहुल कुमार पानी में गिर गए। बताया गया कि तैरना जानने के कारण सभी की जान बच गई, हालांकि उन्हें आंतरिक चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया।

• सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, कंपनी ने आरोपों से किया इनकार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परियोजना का कार्य करा रही जीवीपीआर इंजीनियरिंग कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और श्रमिकों से जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य कराने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, जीवीपीआर इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रहलाद कुमार ने बताया कि श्रमिक चेन बांधने का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। उनके अनुसार सभी श्रमिक सुरक्षित हैं, कुछ को मामूली चोटें आई थीं, जिनका उपचार और आवश्यक जांच कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।





Top