Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव, पहचान में जुटी पुलिस

दुद्धी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के झारो खुर्द गांव के पास रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और बुरी तरह गल-सड़ चुका था। मृतक ने ग्रे रंग की पैंट और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, लेकिन चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण होगा खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों तथा रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top