Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन

घोरावल(सोनभद्र)। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हिरणखुरी में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने "शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है" तथा "पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

• ग्रामीणों से नामांकन की अपील, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत हुआ पौधरोपण

रैली के दौरान ग्रामीणों से अपने बच्चों का नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


Blog single photo

.




Top