Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• खेत के पाही के पास हुई घटना, उपचार के बाद हालत स्थिर

दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जपला गांव में पिता का मोबाइल लेने जा रहे 12 वर्षीय बालक को अज्ञात सांप ने डस लिया। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार विजय शंकर का पुत्र रामेश्वर यादव घर से करीब पांच मीटर दूर खेत के पाही पर अपने पिता का मोबाइल लेने गया था, तभी रास्ते में अज्ञात सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।

• चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा उपचार, हालत स्थिर

सीएचसी दुद्धी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. वरुणा निधि ने बालक का प्राथमिक उपचार शुरू कराया। चिकित्सकीय टीम ने बच्चे को निगरानी में रखते हुए आवश्यक दवाइयों के साथ उपचार जारी रखा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बालक की हालत स्थिर है और लगातार उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।





Top