Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एक पेड़ जीवनदायनी के नाम अभियान के तहत 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद ने उत्तर प्रदेश के राज्यव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। “एक पेड़ जीवनदायनी के नाम” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने लाल चंदन का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निकटवर्ती वन क्षेत्र में लगभग 300 पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

• कर्मचारियों व परिजनों ने लगाया 300 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय असाटी ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। एनटीपीसी रिहंद ने वर्तमान मानसून सत्र में निकटवर्ती वन क्षेत्रों में 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे हरित आवरण बढ़ाने और जैव विविधता के संरक्षण को बल मिलेगा। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी जरहा राजेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





Top