Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• छात्रों व शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, दुद्धी में प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

• अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का किया आह्वान

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धनंजय कुमार वर्मा, फ़ैज़ान, अनिल कुमार प्रजापति, महेश कुमार, दिग्विजय यादव, महेंद्र यादव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।





Top