Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और महिला के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़िता का आरोप है कि पुराने कच्चे मकान की जगह पक्का मकान बनवाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, गाली-गलौज की और वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद वही लोग दोबारा लौटे और उनके साथ मारपीट की।

• वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, आरोपों की जांच जारी

घटना के बाद पीड़िता ने बभनी थाना पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में अपनी तहरीर देकर अपना पक्ष रखा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मारपीट करने वाला युवक पूर्व ग्राम प्रधान का भाई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top