Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बाजार में फुट मार्च कर अतिक्रमण हटाने की दी हिदायत

बीजपुर(सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने शनिवार को बीजपुर थाना का दौरा कर थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, मेस, शस्त्रागार एवं अभिलेखीय रिकॉर्ड का जायजा लिया तथा पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाजार क्षेत्र में फुट मार्च कर पटरी पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सड़क व पटरी खाली रखते हुए निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने की हिदायत दी।

• एमपी-छत्तीसगढ़ सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

थानाध्यक्ष के साथ क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे सिरसोती बॉर्डर का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एससी/एसटी एक्ट के एक दर्ज मुकदमे की विवेचना की प्रगति की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





Top