Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी साइकिल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी थाना क्षेत्र के रन्नू गांव के गौरासिंघा में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि प्रिंस कुमार (12) पुत्र पिंटू अपने दोस्त के साथ साइकिल पर गांव में घूम रहा था। इसी दौरान एक अन्य दोस्त ने चलती साइकिल पर चढ़ने का प्रयास किया, जिससे साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और तीनों गिर पड़े। हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।

• सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

घटना की सूचना पर 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज और चालक विजय राजभर घायल बालक को सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार साइकिल गिरने के दौरान पत्थरों में दबने से बालक के दोनों हाथों में फ्रैक्चर की आशंका पाई गई, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





Top