Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• डीएलसी पब्लिक स्कूल के तीन और सेंट मेरी स्कूल की एक छात्रा को मिला नकद पुरस्कार

दुद्धी(सोनभद्र)। हिंदुस्तान ओलंपियाड-2025 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दुद्धी क्षेत्र के चार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डीएलसी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विजेता छात्र-छात्राओं को चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और दुद्धी क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसर देने की आवश्यकता है।

• विजेता विद्यार्थियों को ₹3100 तक का नकद पुरस्कार, प्रतिभागियों को भी मिले प्रमाण पत्र

समारोह में सुमंगलम दित्या गुप्ता एवं अर्षिता जायसवाल को ₹3100-₹3100, शिक्षा सिंह को ₹2100 तथा कुंदन कुमार को ₹1100 का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ओलंपियाड में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रबंधक श्रवण जायसवाल, प्रधानाचार्य रामानुज दुबे, दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Top