Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• ओवरलोड निजी वाहनों में सफर को मजबूर छात्र, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर स्थित एनटीपीसी आवासीय परिसर के संत जोसेफ स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले दूरदराज के विद्यार्थियों को निजी डग्गामार वाहनों में क्षमता से अधिक बैठाकर लाया-ले जाया जा रहा है। शुक्रवार को बीजपुर बाजार में एक ऐसा ही जर्जर वाहन बीच सड़क पर खराब हो गया, जिसके बाद उसमें सवार स्कूली बच्चे उतरकर वाहन को धक्का लगाते नजर आए। घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

• बिना मानकों वाले वाहनों के संचालन पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई निजी वाहन बिना आवश्यक मानकों के स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे वाहनों के परमिट, फिटनेस, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड किट जैसी जरूरी व्यवस्थाओं की भी जांच नहीं होती। लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।





Top