Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

जुगैल(सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ज्योति, पत्नी नितेश पाठक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

• आत्महत्या या अन्य कारण, हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।





Top