Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ट्रेलर की तलाश शुरू

दुद्धी(सोनभद्र)। रेणुकूट से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक युवक की गुरुवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमलदेव यादव (27) पुत्र गोरख यादव, निवासी सरडीहा महुअरिया थाना दुद्धी, अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी आश्रम मोड़ और रनटोला के बीच जंगल मार्ग पर पीछे से आए एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मृत पाया।

• अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना करने वाले अज्ञात ट्रेलर की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।





Top