Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कराया न्यायालय के आदेश का अनुपालन, जांच के दिए निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। मिर्जापुर जनपद के मड़िहान तहसील निवासी राणा प्रताप द्वारा ग्राम घुआस स्थित अपनी भूमि की फाटबंदी उप जिलाधिकारी न्यायालय, घोरावल से कराई गई थी। न्यायालय द्वारा पारित आदेश के बावजूद राजस्व विभाग की ओर से उसका समय पर अनुपालन नहीं किया गया। शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी घोरावल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया।

• नए राजस्व निरीक्षक की तैनाती, तहसीलदार को सौंपी जांच

प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार दुबे को तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल अजय विक्रम सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए जांच तहसीलदार घोरावल को सौंपी गई है। इसके साथ ही राम मूरत शास्त्री को नया राजस्व निरीक्षक नियुक्त किया गया है।





Top