Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बारिश के बाद मौसम में बदलाव को देखते हुए बीएसए ने जारी किया नया आदेश

सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब विद्यालय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश से मौसम में तपिश कम होने के बाद विद्यालयों के संचालन समय में यह परिवर्तन किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।





Top