Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मछली पकड़ने गया था युवक, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कराया शव बरामद

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव निवासी कामेश्वर सिंह (24) पुत्र राम लक्षण गौड़ का शव सोमवार देर शाम रिहंद जलाशय से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, कामेश्वर रविवार शाम साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह श्मशान घाट के पास पानी में चला गया, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता न चलने पर सोमवार को पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय स्तर पर तलाश कराई। बाद में बैढ़न (सिंगरौली) से गोताखोरों तथा एसडीआरएफ की टीम की मदद से दूसरे दिन देर शाम जलाशय से शव बरामद कर लिया गया।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट

शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


Blog single photo

.




Top