Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के सफल एवं सकुशल आयोजन के दृष्टिगत आदर्श इंटर मीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

• परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को सुरक्षित एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध हो सके।


Blog single photo

.




Top