Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• इटावा, बहराइच और खीरी से स्थानांतरण, हाल ही में तीन डीएसपी हुए थे गैर जनपद रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेशभर में 125 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सुधीर कुमार सिंह का स्थानांतरण इटावा से सोनभद्र, भुवनेश्वर कुमार सिंह का बहराइच से सोनभद्र तथा जावेद इकबाल खान का खीरी से 48वीं पीएसी, सोनभद्र में किया गया है। इन तबादलों के बाद जिले में पुलिस प्रशासन को तीन नए डीएसपी मिले हैं।

• हालिया तबादलों के बाद फिर बदला पुलिस महकमे का स्वरूप

लखनऊ। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही सोनभद्र में दो नए डीएसपी की तैनाती हुई थी, जबकि जिले से तीन डीएसपी का स्थानांतरण अन्य जनपदों में किया गया था। अब नए तबादलों के बाद एक बार फिर जिले के पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा। शासन के इस व्यापक तबादला आदेश में प्रदेशभर के कुल 125 डीएसपी के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।





Top