Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• महादेव का आशीर्वाद लेकर संभाली नई जिम्मेदारी, मंदिर पुजारी ने किया स्वागत

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद में हुए पुलिस विभाग के प्रशासनिक फेरबदल के बाद घोरावल के नवागत क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पूर्व गुप्तकाशी के नाम से प्रसिद्ध शिवद्वार धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की। गौरतलब है कि राहुल पाण्डेय के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद राजेश राय को दुद्धी से स्थानांतरित कर घोरावल सर्किल का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

• मंदिर के पुजारियों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन

दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर के पुजारी सुरेश गिरी ने नवागत क्षेत्राधिकारी का अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा उमामहेश्वर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह एवं पुजारी अजय गिरी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। नवागत क्षेत्राधिकारी के आगमन पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई।


Blog single photo

.




Top