Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• एसपी ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया फेरबदल, राजेश राय को घोरावल का प्रभार

दुद्धी(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार दुद्धी के क्षेत्राधिकारी राजेश राय का स्थानांतरण कर उन्हें घोरावल का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। वहीं गैर जनपद से आए विनय प्रभाकर साहनी को दुद्धी का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि राजेश राय को घोरावल के साथ-साथ मॉनिटरिंग सेल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

• नए सीओ ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर रहेगा फोकस

विनय प्रभाकर साहनी, जो मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी हैं, इससे पहले प्रतापगढ़ और रानीगंज में क्षेत्राधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बुधवार को दुद्धी क्षेत्राधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही। पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल से दुद्धी और घोरावल क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।





Top