Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• छापेमारी की सूचना मिलते ही कई अवैध क्लीनिक संचालकों ने गिराए शटर, तीन संस्थान बिना पंजीकरण संचालित मिले

(बीजपुर)सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर बुधवार को सीएचसी म्योरपुर के अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीजपुर बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध क्लीनिकों, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई की भनक लगते ही पुनर्वास, बीजपुर बाजार, डोडहर, चेतवा मोड़, सेवकाडार समेत कई स्थानों पर संचालित अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्रों के संचालक शटर बंद कर मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान कई स्थानों पर मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायतें भी सामने आईं।

• बिना पंजीकरण संचालित मिले संस्थान, सील तोड़कर संचालन करने पर एफआईआर की चेतावनी

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. लाल पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर, बनारस होमियो मिशन तथा एक मेडिकल स्टोर को बिना वैध पंजीकरण संचालित पाए जाने पर सील कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ संचालक बार-बार नाम और बोर्ड बदलकर अवैध रूप से संचालन कर रहे हैं। डॉ. पी.एन. सिंह ने बताया कि तीनों संस्थानों को सील कर दिया गया है। यदि कोई सील तोड़कर दोबारा संचालन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Blog single photo

.




Top