Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• जिलाधिकारी ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत जनपद में 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक धारा-24 के लंबित वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए GNSS (रोवर) तकनीक से भूमि पैमाइश कराई जाएगी। सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक तहसील में गठित रोवर पैमाइश टीम प्रतिदिन 5-5 गांवों में अभियान चलाकर लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल संयुक्त रूप से पैमाइश का कार्य करेंगे।

• फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी अनिवार्य, 253 लंबित वादों के निस्तारण का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने पैमाइश कार्य की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं दैनिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान की प्रगति प्रतिदिन गूगल शीट पर अपडेट की जाएगी तथा रोवर तकनीक के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा। जनपद में वर्तमान में धारा-24 के 253 वाद लंबित हैं, जिनका अभियान अवधि में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को राजस्व परिषद की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण पैमाइश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।





Top