Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सरप्लस शिक्षकों के पुनःस्थापन की सूचना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण

(म्योरपुर)सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों के पुनःस्थापन के लिए चिन्हित शिक्षकों की सूचना का परीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान विकास खण्ड म्योरपुर से उपलब्ध कराई गई सूचना त्रुटिपूर्ण पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जांच में सामने आया कि संबंधित सूचना कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा तैयार की गई थी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने उसका समुचित परीक्षण किए बिना जनपदीय समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इससे शासन को निर्धारित समयावधि में सही सूचना प्रेषित नहीं हो सकी तथा उच्चाधिकारियों के समक्ष असहज स्थिति उत्पन्न हुई।

• खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी को सौंपा गया म्योरपुर का अतिरिक्त प्रभार

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त म्योरपुर विकास खण्ड का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पाण्डेय को सौंप दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं त्रुटिपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।





Top