Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• घर का छाजन करते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में युवती जिला अस्पताल रेफर

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के डगडउआ टोला में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। घर का छाजन करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीरा (38) पुत्र स्व. रामबृक्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया।

• शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।





Top