Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पीआरवी टीम ने किया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

(घोरावल)सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के सेमिया गांव के छितिरपुरवा स्थित एक चेक डैम में बड़ी संख्या में मगरमच्छ के बच्चे मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब 35 मगरमच्छ के बच्चों के साथ वहां मिले पांच अंडों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद सभी शावकों को पास स्थित सोन नदी में प्राकृतिक आवास के अनुरूप छोड़ दिया गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

• प्रजनन के दौरान दिए गए अंडों से निकले बच्चे, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

वन अधिकारियों ने बताया कि संभावना है कि प्रजनन काल के दौरान मादा मगरमच्छ ने चेक डैम के आसपास अंडे दिए थे। समय पूरा होने पर उन्हीं अंडों से बच्चे निकलकर पानी में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शावकों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं वन्यजीव दिखाई दें तो उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उनका संरक्षण किया जा सके।





Top