Breaking News
संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• छत्तीसगढ़ जाते समय मोड़ पर हुआ हादसा, दोनों घायलों का सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी

(दुद्धी)सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव स्थित रजखड़ घाट पर शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे छत्तीसगढ़ की ओर जा रही एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विकास यादव (24) पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी गाजीपुर तथा चालक छोटू (27) निवासी गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हाथीनाला की ओर से आते समय पहले मोड़ पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिससे एंबुलेंस दो-तीन बार पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

• राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल, उपचार जारी

दुर्घटना में ईको एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से वाहन को सीधा किया गया, जिसके बाद दोनों घायल उसी एंबुलेंस से स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि दोनों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज और चिकित्सकीय निगरानी जारी है।





Top