Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया

(बभनी)सोनभद्र। बभनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह कारीडांड तिराहे से दो अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर आलम पुत्र सफीक आलम तथा रविशंकर गुप्ता पुत्र सुदर्शन गुप्ता, निवासी ग्राम पिपरपान, थाना सनावल, जनपद बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 64 AR 1539) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपी धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत वांछित थे।

• मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समीर आलम का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध झारखंड के डाल्टनगंज व गढ़वा तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और सूरजपुर जनपद के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, कृष्णानंद सिंह, हेड कांस्टेबल रामआशीष यादव, कांस्टेबल सुधीर यादव, रिक्रूट कांस्टेबल विजय कुमार पांडेय एवं महेंद्र कुमार शामिल रहे।





Top