Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

• सदर तहसील में विरोध प्रदर्शन, भ्रष्टाचार व मनमानी पर जताई कड़ी नाराजगी

(रॉबर्ट्सगंज)सोनभद्र। सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं मनमानी कार्यशैली के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए तहसील में न्यायिक एवं राजस्व कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, निष्पक्ष सुनवाई तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई मामलों का निस्तारण बिना पक्षकारों और अधिवक्ताओं को समुचित अवसर दिए किया जा रहा है, जबकि कुछ मामलों में अवैध धनराशि लेकर निस्तारण किए जाने के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

• कार्रवाई न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी

डीबीए के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि विशेष रूप से नायब तहसीलदार विजयगढ़ द्वारा मामलों का त्वरित एवं मनमाने ढंग से निस्तारण किए जाने से अधिवक्ताओं और वादकारियों में असंतोष है। वहीं महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता तथा वादकारियों के साथ असम्मानजनक व्यवहार और अनावश्यक विलंब की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता समुदाय जनहित एवं न्यायहित में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन में कामता प्रसाद यादव, राजेश यादव, पवन कुमार सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल, राकेश सिंह पटेल, रोशन खान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top