Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• उप कमांडेंट प्रकाश के नेतृत्व में 18 जवानों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

(बीजपुर)सोनभद्र। एनटीपीसी धनवन्तरी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) रिहंद के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। उप कमांडेंट प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान उन्होंने जवानों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया और इसे महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सके।

• अधिकारियों सहित 18 बल सदस्यों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में सहायक कमांडेंट पी. शिवा राव, आरक्षित निरीक्षक एम.पी. यादव, निरीक्षक पी.के. गोराई, निरीक्षक (अग्नि) रामाज्ञा मौर्य, आसूचना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय सहित कुल 18 बल सदस्यों ने रक्तदान किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है और समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।


Blog single photo

.




Top