Breaking News
अध्यक्ष विक्की, संयोजक डीसी चुने गए, छठ पर्व पर होगी भव्य व्यवस्था     |     नव युवक दुर्गा पूजा समिति का गठन     |     सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• एसडीआरएफ ने तीसरे युवक का शव किया बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

(चोपन)सोनभद्र। मीतापुर स्थित सोन नदी में हुए दर्दनाक हादसे के 48 घंटे बाद लापता तीसरे युवक का शव भी एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। बुधवार को शादी की चौथी छुड़ाने की रस्म के दौरान नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही थी। गुरुवार को दो युवकों के शव मिलने के बाद शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर गोठानी मंदिर के पास तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान मीतापुर निवासी बोल बम पुत्र लोधी के रूप में हुई है।

• प्रशासन और ग्रामीणों के दावों में अंतर, पुलिस जांच जारी

तीसरे युवक का शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। प्रशासन का कहना है कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के भय से युवक ने नदी में छलांग लगाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top