Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 27 जून को सभी सेक्टर अधिकारी करेंगे मतदान केंद्रों का निरीक्षण

सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन की तैयारियों की समीक्षा की। विधानसभा वार तैनात सेक्टर अधिकारियों, एसडीएम एवं तहसीलदारों के साथ बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 27 जून को सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि चयनित भवन निर्वाचन कार्य के लिए उपयुक्त है या नहीं।

• मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की होगी विस्तृत जांच

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर शौचालय, विद्युत आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क, भवन एवं कमरों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार कर समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जहां किसी प्रकार की कमी मिलेगी, वहां संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का उपलब्ध होना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ भौतिक सत्यापन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।





Top