Breaking News
बरामदे में सो रही एक माह की मासूम पर कुत्ते का हमला, इलाज के दौरान मौत     |     सनातनी किन्नर अखाड़ा में किरण नंद जी का पट्टाभिषेक, मिली नई जिम्मेदारी     |     कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर हुई कार्रवाई

(घोरावल)सोनभद्र। लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अग्निशमन विभाग की टीम ने घोरावल बाजार स्थित लाइब्रेरियों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न मिलने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो लाइब्रेरियों को सील कर दिया।

• सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव ने बताया कि सील की गई दोनों लाइब्रेरियों में अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं। उन्होंने संचालकों को निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान करन सिंह यादव साहनी राज, सतीश मिश्र आदि शामिल रहे।





Top