Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• जिलाधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने कई संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान युवा डिजिटल लाइब्रेरी, शिफ्ट कंप्यूटर क्लासेस, पूनम तनेजा मेमोरियल क्लासेस, स्काई कोचिंग सेंटर, भाभा कोचिंग सेंटर, द विजडम लाइब्रेरी, जया डिजिटल लाइब्रेरी तथा सक्सेस लाइब्रेरी सहित कई संस्थानों की फायर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को अग्निशमन यंत्रों को क्रियाशील रखने, आपातकालीन निकास मार्गों को सुरक्षित एवं अवरोधमुक्त बनाए रखने तथा आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

• सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई, जांच अभियान रहेगा जारी

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देशित किया कि सभी कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरियां शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हों, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Top