Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• स्टोन क्रशर प्लांट के पीछे मिले क्षत-विक्षत अवशेष, पहचान में जुटी पुलिस

सोनभद्र(चोपन)। थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी स्थित हरियाणा स्टोन क्रशर प्लांट के पीछे कौवा नाला की झाड़ियों में नर कंकाल के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पशु चरा रहे एक चरवाहे की नजर झाड़ियों के बीच पड़े क्षत-विक्षत अवशेषों पर पड़ी, जिसके बाद उसने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

• गुमशुदगी के मामलों से किया जा रहा मिलान, हर पहलू पर जांच जारी

पुलिस ने बरामद नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला काफी रहस्यमय माना जा रहा है और पुलिस मौत के कारणों के साथ-साथ कंकाल की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है।





Top