Breaking News
सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों के तबादले, छह थानों की बदली कमान     |     संचारी रोगों पर वार के लिए अभियान शुरू, डीएम ने घर-घर पहुंचकर किया जागरूक     |     14 वर्षीय किशोरी की प्रसव के बाद मौत, मृत नवजात को दिया जन्म     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• खंभे टूटने से जमीन पर गिरा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

सोनभद्र(दुद्धी)। क्षेत्र के बिडर ग्राम पंचायत अंतर्गत बावनझरिया गांव के वार्ड नंबर चार में शुक्रवार शाम तेज बारिश और हवाओं के दौरान 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर दो खंभों पर स्थापित था, जो खराब मौसम के कारण टूट गए और ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।

• बिजली बहाली के लिए विभाग को दी जाएगी सूचना

घटना के बाद गांव में अंधेरा छा गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिडर के कार्यवाहक प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि वह मौके की स्थिति की जानकारी लेकर बिजली विभाग को अवगत कराएंगे, ताकि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। ग्रामीणों ने भी शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।





Top