Breaking News
कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गुहार     |     डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना, टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

सोनभद्र(हाथीनाला)। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ के पास ट्रेलर और टैंकर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान हुई टक्कर से टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद रेणुकूट-हाथीनाला मुख्य मार्ग पर दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

• इलाज के दौरान चालक ने तोड़ा दम

घायल टैंकर चालक को उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू यादव पुत्र हिरदय यादव निवासी सिरसा बाबतपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। वहीं ट्रेलर चालक हादसे में सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top